{"_id":"5b44ff9e11c388db843487acc605ad5b","slug":"ten-resolution-of-the-city-council-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद की बैठक में दस प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद की बैठक में दस प्रस्ताव पास
कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 16 Jan 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेसर नगर परिषद के हाउस की बैठक में सर्वसम्मति से दस प्रस्ताव पारित किए गए। परिषद की चेयरमैन उमा सुधा की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई इस बैठक के दौरान अधिकांश पार्षद मौजूद रहे।
वहीं बैठक में मौजूद हरियाणा वित्त आयोग के सदस्य एवं नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। इस बैठक में कुल दस प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
वहीं मौके पर भी कई पार्षदों ने अपने वार्डो में विकास के प्रस्ताव रखे, जिन पर विचार होना है। बैठक के दौरान रखे गए एजेंडों में नगर के सार्वजनिक मामलों से अधिक निजी मामले रहे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बैठक के दस एजेंडों में से छह मामले निजी थे, जबकि इन छह के अलावा एक गोशाला के घास व प्रबंध के लिए अनुदान की सिफारिश का, दूसरा मामला नगर परिषद के कोर्ट मामलों में नियुक्त किए गए वकीलों के भुगतान का, तीसरा मामला नगर परिषद के दो कांप्लेक्सों में दुकानों के किराए की खुली बोली कराने का और चौथा मामला नगर के छोटा बाजार में स्थित गीता सह शिक्षा स्कूल के पास खाली पड़ी जगह पर शौचालय बनाने का रहा।
वहीं बैठक के बाद अध्यक्ष ने नगर में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय भवन मालिकों की शिकायतें थीं कि नए सर्वे के बाद हाउस टैक्स काफी अधिक लग कर आया है। इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
नगर परिषद की पिछली बैठक में नगर की चुनिंदा जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना का प्रस्ताव पिछली बैठक में पास हुआ था, लेकिन साल बीतने को है, आज तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। इस प्रश्न के उत्तर में अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश स्तर पर कई जगहों पर सीटीटीवी कैमरे लगाने का कार्य हरियाणा के पुलिस महानिदेशक की देखरेख में होगा, जिसकी वजह से नप की यह योजना अधर में लटक गई।