{"_id":"0234a6f0de2563c014724e0e0789fadd","slug":"temprature-falls-record-winter-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, रिकार्ड ठंड पड़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, रिकार्ड ठंड पड़ने के आसार
करनाल
Updated Fri, 08 Nov 2013 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिन से पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में ठंड ने जोर पकड़ लिया। करनाल में रात के समय तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार इस बार रिकार्ड तोड़ ठंड पड़ने के आसार हैं। विशेषज्ञों ने पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष कड़ाके की सर्दी और अधिक समय तक ठंड पड़ने के साफ संकेत दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
बीते साल सात नवंबर को अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 12.0 दर्ज किया गया था। मौसम में बदलाव के बाद अब बीते कई दिनों से सुबह और शाम को धुंध पड़ रही है। पहाड़ों पर अधिक बारिश होने के कारण इस वर्ष बर्फबारी जल्दी शुरू हो गई।
विज्ञापन
बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में होना स्वाभाविक है। लोगों ने रात को हेजरी जलाना शुरू कर दिया है।