{"_id":"68377a2004cc32493906048e","slug":"tempo-traveller-driver-dies-under-suspicious-circumstances-murder-suspected-karnal-news-c-18-knl1008-656926-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टैम्पो-ट्रैवलर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टैम्पो-ट्रैवलर चालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के सेक्टर-6 में शादी के एक कार्यक्रम में पहुंचे टेम्पो-ट्रैवलर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई है।
मृतक की पहचान हकीकत नगर निवासी 34 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है जिस समय हादसा हुआ उस समय मृतक दीपक टेम्पो-ट्रैवलर की छत पर चढ़कर सामान रख रहा था, तभी वह अचानक नीचे गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हालांकि, दीपक के परिजन इस घटना को महज हादसा नहीं मान रहे, बल्कि उन्होंने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि दीपक के सिर पर गहरी चोट का निशान है, जो गिरने से नहीं, बल्कि किसी ठोस वस्तु से प्रहार करने से हुआ प्रतीत होता है।
विज्ञापन
दीपक कुमार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी शादी 15 वर्ष पहले हुई थी और उसके एक 12 वर्षीय बेटी है। तीन बहनों का इकलौता भाई दीपक अपने बुजुर्ग माता-पिता और पूरे परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहा था। उसकी असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
शादी वाले परिवार ने ही दीपक को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया और उसके परिवार को सूचना दी। वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पोस्टर्माटम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।