फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tempo collided with a car, two women were seriously injured

Karnal News: टेंपो ने कार को मारी टक्कर, दो महिलाएं गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Tempo collided with a car, two women were seriously injured
करनाल। कार में सवार पूंडरी के हाबड़ी गांव निवासी एक रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी के परिवार को तेज रफ्तार टैंपो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शिकायतकर्ता रामज्वारी ने थाना निसिंग पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी चीनू शर्मा और पत्नी संतोष देवी के साथ अपनी कार में सवार होकर करनाल की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही वे निसिंग सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे, एक पानी का टैंपो तेज गति से आकर गली से निकला और लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी संतोष देवी और बेटी चीनू को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें पहले निसिंग अस्पताल फिर कल्पना चावला अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। संतोष देवी को आईसीयू में भर्ती कराया गया, जबकि चीनू को दो दिन बाद छुट्टी मिली। रामज्वारी ने टैंपो चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed