फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature will increase from today, chances of rain from 27th

Karnal News: आज से तापमान मेें होगा इजाफा, 27 से बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Temperature will increase from today, chances of rain from 27th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बुधवार को धूल भरी आंधी के बाद हवाओं में आए बदलाव के कारण अब 26 मई तक मौसम खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। वहीं 27 मई से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। जिससे गरज चमक के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश हो सकती है। 
शुक्रवार को आसमान पर हल्की बादलों की आवाजाही रही। हवा में नमी के कारण अधिकतम तापमान में 3.2 और न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 25 मई को सक्रिय होना था लेकिन धूल भरी आंधी आने के कारण उसके संभावित समय में भी बदलाव आ गया है। इसलिए 24 मई को हल्के बादल रह सकते हैं लेकिन 25 और 26 मई को मौसम खुश्क रह सकता है। इस दौरान तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 कम लेकिन न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 26 मई तक खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चल सकती है, जिससे दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed