फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tejaswini group first in group dance, Lakshmi group second

Karnal News: समूह नृत्य में तेजस्विनी ग्रुप प्रथम, लक्ष्मी ग्रुप द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Tejaswini group first in group dance, Lakshmi group second
- बाल दिवस के उपलक्ष्य में तीसरे दिन आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस 2024 के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जा रहीं हैं। बुधवार को तीसरे दिन समूह नृत्य, एकल नृत्य, पोस्टर-बनाने, क्विज, फन-गेम व भक्ति समूह गायन प्रतियोगिताएं करवाई गईं। समारोह का शुभारंभ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव सुषमा गुप्ता व जिला जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने दीप प्रज्वलित कर किया।

महासचिव सुषमा गुप्ता ने सभी कार्यक्रमों का अवलोकन किया और प्रतियोगिता में उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का उदाहरण देकर बच्चों विशेष कर बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित किया। डीसीडब्ल्यूओ आरती ने मुख्यातिथि को समूह नृत्य, एकल नृत्य, पोस्टर-मेकिंग, क्विज, फन-गेम व भक्ति समूह गायन प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों में बाल भवन और कालिदास रंगशाला में आयोजित करवाई गई हैं। पांच दिवसीय प्रतियोगिताओं में चार हजार से अधिक बच्चे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगे मंडल-स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। समारोह का संचालन कार्यक्रम अधिकारी सुमन शर्मा ने किया। इस दौरान अनुज, दीप चंद, रविंद्र, मधु कांबोज, भारत भूषण व रजनीश चोपड़ा अलग-अलग विधाओं में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन


प्रतियोगिता के परिणाम

समूह नृत्य ग्रुप-दो - तेजस्विनी ग्रुप प्रथम, लक्ष्मी ग्रुप द्वितीय, चारू ग्रुप तृतीय और मनरूप ग्रुप व यशविन ग्रुप चतुर्थ।
क्विज ग्रुप-दो - याशिका व सोहम प्रथम, अनन्या व यशवीर द्वितीय, यथार्थ व देव तृतीय और चेतन्य व रेहांश चतुर्थ।
क्विज ग्रुप-तीन - परीशा दहिया व धीरेश कुमार सौदा प्रथम, गर्व व तमन्ना द्वितीय, भूमि व कीर्ति शर्मा तृतीय और मिनाक्षी गुलाटी व दक्षेश मुदगिल चतुर्थ।
देश भक्ति समूह गान ग्रुप-दो - पलकदीप कौर प्रथम, गुरलीन कौर द्वितीय, सरगी तृतीय और अथर्व व राघव चतुर्थ।
एकल नृत्य ग्रुप-तीन - मन्नत प्रथम, आयुषी द्वितीय, रमनप्रीत तृतीय और इशिका चतुर्थ।
पोस्टर ग्रुप-दो - निया भार्गव प्रथम, रिषिता द्वितीय, एकता तृतीय और भव्या चतुर्थ।
पोस्टर ग्रुप-तीन - गुरनाज कौर प्रथम, प्रीत राणा द्वितीय, रितिका पानू तृतीय और अर्पिता व शवेतिमा ग्रोवर चतुर्थ।
पोस्टर ग्रुप-चार - गौरव प्रथम, हरमन द्वितीय, सानवी नारायण तृतीय और स्पर्धा व नैना चतुर्थ।
फन गेम ग्रुप-तीन बॉयज - नैतिक ग्रुप प्रथम, हिमांशु ग्रुप द्वितीय, तेजस ग्रुप तृतीय और आर्यन ग्रुप चतुर्थ।
फन गेम ग्रुप-तीन गर्ल्स - मन्नत ग्रुप प्रथम, सृष्टि ग्रुप द्वितीय, सलोनी ग्रुप तृतीय और अन्नपूर्णा ग्रुप चतुर्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed