{"_id":"61e4848446c39f313f0c1e6b","slug":"teams-formed-regarding-the-preparations-for-the-strike-karnal-news-knl962474143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल की तैयारयों को लेकर टीमें की गठत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल की तैयारयों को लेकर टीमें की गठत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। सर्व कर्मचारी संघ ने 23 व 24 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी कर ली है। रविवार को संघ की बैठक में पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श कर टीमों का गठन किया। जिला प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल करेंगे।
उनकी मुख्य मांगों में बर्खास्त कर्मचारियों की सेवा बहाली, सार्वजनिक विभागों का विस्तार करना, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सेवा सुरक्षा, समान काम-समान वेतन व अन्य सुविधाएं देना शामिल है। इसके अलावा एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाली, सेवानिवृत्त कर्मियों को पंजाब के समान पेंशन, परियोजना वर्कर आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, आशा वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मी व वन मजदूरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना आदि शामिल है। कार्यकारी जिला सचिव सुशील गुर्जर ने कहा कि इन मांगों के बारे में विपक्ष को भी अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए और कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को विधानसभा में उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इन मांगों को नहीं माना गया तो प्रदेशभर के कर्मचारियों को लामबंद करते हुए आगामी रणनीति बनाकर सरकार के खिलाफ निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।