फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teachers who enhance the quality of education will get 50 thousand award

शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने वाले शिक्षकों को मिलेगा 50 हजार का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Teachers who enhance the quality of education will get 50 thousand award
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा की गुणवत्ता और सीखने की ललक पैदा करने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। इस कार्य में अनुकरणीय योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए सीबीएसई ने विशेष कार्यक्रम शुरू किया है। ऑनर फॉर एक्सीलेंस इन टीचिंग एंड स्कूल लिडरशिप कार्यक्रम के तहत पुरस्कार पाने के लिए शिक्षक 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। नकद राशि के साथ सम्मानित होने वाले शिक्षक को योग्यता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, वर्तमान में सीबीएसई से संबंधित निजी स्कूलों में कार्यरत ऐसे सभी शिक्षक जिन्होंने सीबीएसई या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड में शिक्षक के रूप में कम से कम 10 साल की नियमित सेवा 31 मार्च 2022 तक पूरी कर ली है, वे आवेदन कर सकते हैं। वहीं सीबीएसई से संबंधित निजी स्कूलों के ऐसे प्रिंसिपल जिन्होंने नियमित रूप से शिक्षक के रूप में सेवा के 10 साल पूरे करने के अलावा 31 मार्च तक प्रिंसिपल के रूप में पांच वर्ष पूरे हो गए हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद देश भर के योग्य शिक्षकों को ही यह पुरस्कार दिया जाएगा। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की जरूरत
आवेदक का वचन पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, विद्यालय के अध्यक्ष या प्रबंधक द्वारा प्रस्तुत किया गया सतर्कता अनापत्ति प्रमाणपत्र, अध्यक्ष या प्रबंधक द्वारा प्रस्तुत सतत और नियमित सेवा का प्रमाणपत्र। इस प्रमाणपत्र में यह सत्यापित करना होगा कि आवेदक की सेवा में पिछले 10 या 15 साल में कोई विराम नहीं है। इसके अलावा कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं समकक्ष के प्रमाणपत्र, डिग्री और अंक विवरण, स्नातक स्तर की पढ़ाई, पोस्ट ग्रेजुएशन और एनटीटीई या बीएलएड या बीएड व अन्य प्रमाणपत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो वापस देना होगा सम्मान
बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार, आवेदन के समय शिक्षकों को एक वचन पत्र भी देना होगा। जिसमें उन्हें लिखना होगा कि प्रस्तुत किए गए सभी विवरण सहीं हैं और अपलोड किए गए दस्तावेज असली हैं। यदि किसी भी स्तर पर कुछ गलत या जाली पाया जाता है, तो आवेदन अस्वीकृति के लिए स्वयं उत्तरदायी होंगे और प्रदान किया गया सम्मान भी वापस करेंगे। नियम के अनुसार गलत जानकारी देने पर सजा का भी प्रावधान है।

मेरिट के आधार पर होगा चयन
शार्ट लिस्ट किए गए आवेदकों को उनके सत्यापित दस्तावेज अपलोड करने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। जांच समिति द्वारा शॉर्ट लिस्ट किए गए आवेदकों के दस्तावेजों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची को सामान्य मानदंडों के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इंटर से मेरिट तय करने के लिए मानदंडों को लागू करने के बाद टाई होने की स्थिति में बोर्ड का अंतिम निर्णय होगा।
- डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कॉंप्लेक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed