फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   teacher got cheated by fraud bank employee

फर्जी बैंक अधिकारी बन कर शिक्षक के खातों से की शॉपिंग

Mon, 16 Dec 2013 04:23 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 16 Dec 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
teacher got cheated by fraud bank employee
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति ने शहर के हरगोबिंद नगर वासी प्रवीण कुमार के दो बैंक खातों से बीस हजार रुपये की खरीदारी कर ली।
विज्ञापन


आरोपी ने शिक्षक से खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी का बताकर उनके दो अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड के नंबर लिए और बीस हजार रुपये निकाल लिए।

 शिक्षक को घटना का पता उस समय चला जब उन्हें खातों से पैसे निकलने के एसएमएस मिले। वहीं, शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे कुरुक्षेत्र के हरगोबिंद नगर वासी शिक्षक प्रवीण कुमार के मोबाइल पर एक काल आई।

 काल करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान पंजाब नेशनल बैंक के रिजनल आफिस के अधिकारी के रुप में दी और करीब 11 मिनट की बातचीत के दौरान उसने प्रवीण से उनके एटीएम और बैंक खाते की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने बैंक सेवाओं का एक एसएमएस भेज कर प्रवीण को यह अहसास करा दिया था कि बैंकिंग सेवा से जुड़ा है। मगर शिक्षक को घटना का पता चला, जब उसके खाते से पांच-पांच हजार के खरीदारी के एसएमएस उसके मोबाइल पर आए। इसके बाद उन्होंने अपने भाई जाकर अपने खातों से पूरी राशि निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीम कार्ड का नंबर और पिन नंबर मांगा
प्रवीण ने बताया कि उनके पीएनबी वाले खाते में पैसे कम थे, लेकिन एसबीआई के खाते में राशि ज्यादा थी। जिसका नंबर आरोपी ने बेहद चालाकी से लिया।

उन्होंने बताया कि फर्जी बैंक अधिकारी ने पहली काल के दौरान ही पीएनबी के एटीएम का 19 अंकों का नंबर और सीक्रेट पिन नंबर ले लिया। वहीं, पूछा कि आपके पास किसी और बैंक का एटीएम भी है।

जिस पर शिक्षक ने अपने एसबीआई के एटीएम बारे बताया और उसका 19 अंकों का नंबर तो दे दिया, लेकिन खाते में ज्यादा पैसे होने के कारण एटीएम का पिन नंबर नहीं दिया।

इसके बाद फर्जी बैंक अधिकारी ने कहा कि वह 4-4 नंबर दो बार बताए और इन नंबरों को एसबीआई के सीक्रेट नंबर में जोड़ कर बताने को कहा।

शिक्षक ने कहा कि उन्हें मालूम नहीं था कि कोई ऐसे नंबरों को गुणा, भाग और घटा कर भी असली नंबर निकाल सकता है। इसका अंदाजा तब हुआ जब उनके खाते से रुपये निकाल लिए गए।

आप मोबाइल बंद कर दो
उपभोक्ता के मुताबिक जब उनके खाते से खरीदारी होने के एसएमएस उन्हें मिल रहे थे तो इसी दौरान आरोपी का फोन आ गया। जिस पर उन्होंने आरोपी को कहा कि उनके खाते से पैसे निकल रहे हैं।


जिसके बाद आरोपी ने कहा कि आप अपने मोबाइल का स्विच ऑफ कर दो।

फोन पर न दें बैंक खातों की जानकारी
एसपी वाई पूर्ण कुमार ने जनता से अपील की है कि वे मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खातों और एटीएम नंबरों की जानकारी न दें।

यदि कोई शख्श अपने आपको बैंक स्टाफ बताकर एटीएम नंबर एवं खाता नंबर पूछता है तो ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी टेलीफोन या मोबाइल पर कतई न दें। एसपी ने अपील करते हुए कहा कि ऐसा मामला सामने आने पर संबंधित बैंक के अधिकारी से संपर्क आवश्यक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed