{"_id":"662d91c121a74613a100fb64","slug":"tb-medicines-run-out-in-chc-gharaunda-karnal-news-c-18-knl1008-377161-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीएचसी घरौंडा में टीबी की दवाइयां खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीएचसी घरौंडा में टीबी की दवाइयां खत्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी की दवाइयां कम होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों ने मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदनी पड़ रही है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि टीबी की दवाइयों की आपूर्ति कम हो रही है।
करनाल टीयू के बाद घरौंडा टीयू में सबसे अधिक टीबी के मरीज हैं। सरकार की हिदायतों के अनुसार टीबी के मरीजों को सरकारी अस्पताल से ही दवा मिलती है और इलाज का पूरा कोर्स तैयार किया जाता है लेकिन पिछले तीन माह से मरीजों के हिसाब से दवाइयां नहीं आ रही हैं। मरीजों का कहना है कि मेडिकल स्टोरों पर भी पूरी दवाई नहीं मिल पाती। टीबी की दवाई लगातार खानी पड़ती है। अगर बीच में कोर्स टूट जाता है तो उनको इलाज करवाने में दिक्कत आती है।
टीबी की दवाइयों की पिछले कई माह से कमी चल रही है। जब दवाइया आती हैं तो मरीजों को वितरित कर दी जाती हैं।
मुनीष कुमार, एसएमओ, सीएचसी घरौंडा