फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tanker hits car, father dies, son injured

टैंकर ने कार को मारी टक्कर, पिता की मौत, पुत्र घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Tanker hits car, father dies, son injured
मूनक। गांव बल्ला व सालवन के बीच तेल से भरे टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार पिता (76) की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। टैंकर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में विजयपार्क थाना भजनपुरा निवासी सूरजभान ने बताया कि सुबह वह अपने पिता धर्मपाल के साथ कार में सवार होकर अपने पैतृक गांव बाता, जिला कैथल जा रहे थे। जब गांव बल्ला से निकलकर सालवन की ओर जा रहे थे, सामने से एक तेल का कैंटर आया और उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उनके पिता धर्मपाल की मौत हो गई। वह घायल हो गया। जांच अधिकारी एसआई वीरेंद्र कुंडू ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed