फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Taking a dig at female harassment and falling sex ratio

अर्थव्यवस्था, महिला उत्पीड़न और गिरते लिंगानुपात पर किया कटाक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Taking a dig at female harassment and falling sex ratio
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। चरमराई अर्थव्यवस्था, महिला उत्पीड़न और गिरते लिंगानुपात सहित अन्य सामाजिक बुराइयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कटाक्ष किया। किसी ने लघु नाटिका में इनके कारणों का जीवंत मंचन किया तो किसी ने भाषण में अपने शब्दों से तीखे बाण चलाए। मौका था राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता का। जिसका आयोजन राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जा रहा है।
शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश भर से मंडल स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं के 360 विजेता प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। जिन्होंने 10 विधाओं में प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पेंटिंग में विद्यार्थियों ने नशा, महिला सशक्तिकरण, यौन उत्पीड़न और बदलते वक्त पर प्रस्तुतियां दी। आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेयर रेणू बाला गुप्ता ने मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने की। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल मोहिंद्र नरवाल, धर्मपाल और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुमिता अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमराज के दरबार में लगाई गुहार
लघु नाटिका में एक टीम ने प्रस्तुति दी कि युवक की हादसे में मौत हो जाती है। यम के दूत उसे अकाल मृत्यु होने पर यमराज के दरबार में ले जाते हैं। जहां युवक परिवार की परिस्थितियों का हवाला देते हुए माफी की गुहार लगाता है। वहीं दूसरी प्रस्तुति में दहेज के लिए बहू को जलाने का मंचन किया जाता है। लघु नाटिका, पेंटिंग और भाषण के अतिरिक्त स्लोगन, प्रस्ताव लेखन, कविता वाचन, पीपीटी, डॉक्यूमेंट्री, वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed