फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tableaux of 21 departments will be taken out in the Republic Day celebrations.

Karnal News: गणतंत्र दिवस समारोह में निकाली जाएंगी 21 विभागों की झांकियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tableaux of 21 departments will be taken out in the Republic Day celebrations.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। जिले में गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, उमंग और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इसमें पुलिस विभाग, नगर निगम, शुगर मिल, हरियाणा राज्य परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बिजली, बागवानी, स्मार्ट सिटी परियोजना, शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, डीआरडीए, जन स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पंचायती राज, हैफेड, महिला एवं बाल विकास विभाग, एमएसएमई, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की झांकी निकाली जाएंगी। इसे लेकर वीरवार को एसडीएम प्रदीप कुमार ने अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाने वाली झांकियां न केवल आकर्षक होनी चाहिए बल्कि वे सरकार की विकासात्मक परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से प्रदर्शन करने वाली भी होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी समय रहते अपने विभाग से संबंधित झांकियों की डिजाइन और तैयारियों को समय रहते अंतिम रूप देना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह पर निकाली जाने वाली झांकियों की थीम पूरी तरह से विभाग की उपलब्धियों और सरकार की प्रमुख योजनाओं पर आधारित होनी चाहिए। ताकि इनके माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी नीतियों के प्रति आमजन को जागरूक कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed