फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   T flyover puts brakes on Divya Nagar plan, DPR to be changed

Karnal News: टी फ्लाईओवर ने दिव्य नगर योजना पर लगाया ब्रेक, बदलेगी डीपीआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
T flyover puts brakes on Divya Nagar plan, DPR to be changed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में निर्माणाधीन टी फ्लाईओवर के निर्माण ने दिव्य नगर योजना के 20 पार्क और 16 चौराहों के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट पर ब्रेक लगा दिए हैं। टी फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से शहर के कई चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण की स्थिति नहीं बन पा रही। करीब डेढ़ साल पहले शुरू होने वाला ये प्रोजेक्ट आज भी कागजों से बाहर नहीं निकल पाया है।
मेयर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट को होल्ड कर दिया गया है। टी फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद दिव्य नगर योजना प्रोजेक्ट की दोबारा डीपीआर दोबारा बनेगी। माना जा रहा है कि अगस्त तक इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस प्रोजेक्ट की डीपीआर दोबारा बनेगी। उसे मुख्यालय से मंजूरी दिलाई जाएगी। तब जाकर कहीं इस प्रोजेक्ट का निर्माण संभव हो सकेगा। अनुमान है कि करीब 9.07 करोड़ के इस प्रोजेक्ट की सौगात शहर के लोगों को अगले साल ही मिल पाएगी।
विज्ञापन

दिसंबर, 2024 में दिव्य नगर योजना के तहत प्रोजेक्ट शुरू होने थे। इसमें एक एकड़ से बड़े आकार के 20 पार्कों और 16 चौक-चौराहों का जीर्णोद्धार किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पार्कों को किया जाता बेहतर
प्रोजेक्ट के प्लान के अनुसार अधिकारियों ने शहर के पार्कों में कर्ण पार्क, स्वामी विवेकानंद पार्क, अपना पार्क प्रेम नगर, रेलवे स्टेशन पार्क, कल्पना चावला पार्क, नाहर सिंह संधू पार्क, श्यामलसेन पार्क, सेक्टर 13 के पार्क नंबर-1, 2, 10 और 11, सेक्टर-14 के सुदर्शन कालड़ा पार्क, सेक्टर-6 मार्केट के सामने वाला पार्क, शिव मंदिर सेक्टर-6 के सामने वाला पार्क, सेक्टर-7 नजदीक ट्रैफिक पार्क, सेक्टर-7 के ही छत्रपति शिवाजी पार्क, स्वामी विवेकानंद पार्क, हाऊस नंबर 199 के पास वाला स्थित पार्क, सेक्टर-9 का पार्क नंबर 12 और कर्ण ताल पार्क शामिल किए थे।




इन चौराहों का होती सौंदर्यीकरण
इसी प्रोजेक्ट में शहर के 16 चौराहों एवं गोल चक्करों में आंबेडकर चौक, महात्मा गांधी चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, ताऊ देवी लाल चौक, आईटीआई चौक, रामगढ़िया चौक, नमस्ते चौक, सर छोटूराम चौक, भगवान श्री विश्वकर्मा चौक, ब्रह्मनंद चौक, मीरा घाटी चौक, महाराणा प्रताप चौक, महर्षि वाल्मिकी चौक, भगवान परशुराम चौक, गीता चौक तथा शहीद उधम सिंह चौक को शामिल किया गया हैं। इन चौक चौराहाें पर मरम्मत एवं रखरखाव का सिविल काम, रेलिंग लगाना, बाउंडरी बनाना, फव्वारे, लाइटें, पेड़ पौधे और पत्थर लगाने जैसे काम किए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed