फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Swine flu patient referred to medical college, special attention will be given

Karnal News: स्वाइन फ्लू का मरीज मेडिकल कॉलेज रेफर, रहेगी विशेष नजर

Sun, 19 Mar 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 19 Mar 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Swine flu patient referred to medical college, special attention will be given
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सिविल अस्पताल में एक दिन पहले आए एच1एन1 स्वाइन फ्लू के मरीज को कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है। जहां उसका आईसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। शुक्रवार को अस्पताल से भेजे गए 13 मरीजों के सैंपलों में से पांच के सैंपल इन्फ्लूएंजा बी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, शनिवार को फ्लू ओपीडी में 63 मरीज पहुंचे, जिनमें से सात के सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज की विषाणु लैब में भेजे गए हैं। जिनकी सोमवार काे रिपोर्ट मिलेगी।
सिविल अस्पताल से फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र नाथ ने बताया कि जिले में फिलहाल इन्फ्लूएंजा बी पॉजिटिव के केस सामने आ रहे हैं, हालांकि इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर लोगों ने सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग नहीं किया तो अधिक पॉजिटिव केस आ सकते हैं और यह एन3एन2 का रूप धारण कर सकता है। ऐसे में लोगों को सिविल अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले मास्क का प्रयोग करना चाहिए। जिससे इस वायरस की चपेट में न आ सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार से शनिवार तक कुल 530 मरीज फ्लू ओपीडी में पहुंचे हैं। जिनमें से 50 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भेजे गए हैं। जिनमें से 15 मरीज इन्फ्लूएंजा के और एच1एन1 यानी स्वाइन फ्लू का एक 76 वर्षीय मरीज मिला है। जिसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस मरीज को आईसोलेशन वार्ड में डॉक्टरों व स्टाफ की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को किसी प्रकार की सांस से संबंधित बीमारी नहीं है। जिससे मरीज जल्द रिकवर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लू ओपीडी, संदिग्ध व पॉजिटिव मरीज
दिन ओपीडी संदिग्ध पॉजिटिव
सोमवार 58 07 04
मंगलवार 109 05 02
बुधवार 106 08 02
वीरवार 94 10 03
शुक्रवार 110 13 05
शनिवार 63 07 00
कुल 530 50 16


स्वाइन फ्लू के मरीज को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। शुक्रवार को भेजे गए सैंपलों में से पांच इन्फ्लूएंजा बी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, शनिवार को सात संदिग्ध मरीजों के सैंपल लैब में भेजे गए हैं।
डॉ. अनु शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed