फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Super-100 exam on June 4

सुपर-100 की परीक्षा चार जून को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Super-100 exam on June 4
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा चार जून को होगी। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रदेश भर से कुल 7543 विद्यार्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। पानीपत के एक परीक्षा केंद्र पर 175 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अंबाला से 376 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का समय सुबह 11 से एक बजे तक तय किया गया है। विभाग ने जिला स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
करनाल और जींद को छोड़कर सभी जिलों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां बच्चों की संख्या ज्यादा है। करनाल में सबसे ज्यादा तीन और जींद में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सत्र 2022-24 तक के कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले प्रदेश से 600 विद्यार्थी चुने जाएंगे। जिन्हेें जेईई व नीट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए चयनित विद्यार्थियों को सरकार द्वारा तय किए केंद्र में ही रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा। इसमें आवेदन करने वाले सभी बच्चों को दो चरणों के टेस्ट देने होंगे। टेस्ट में पास होने वाले बच्चों का ही कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए फ्री कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सुपर-100 योजना की शुरुआत की है। राज्य के गरीब परिवार और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को मिलेंगे ये लाभ
- राजकीय स्कूलों के छात्र सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे।
- एनईईटी और जेईई में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों को मुफ्त में रहने और खाने आदि की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
- छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग और लॉन्चिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
तो दूसरे राउंड में लेंगे हिस्सा
पहले राउंड पार करने वाले बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया जाएगा, जो बच्चे पास होंगे, वहीं दूसरे राउंड के टेस्ट में हिस्सा लेंगे। इस टेस्ट से पहले प्रोजेक्ट के एक्सपर्ट द्वारा कोचिंग भी दी जाएगी। दूसरे चरण की टेस्ट और प्रक्रिया 24 जून से आठ जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

200 विद्यार्थी वेटिंग में रखे जाएंगे
विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार बैच 2022-24 के लिए कुल 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें से मुख्य सूची में शामिल करके 400 विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग दी जाएगी। और 200 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। इन्हें ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। यदि मुख्य सूची का कोई विद्यार्थी आवासीय कोचिंग छोड़ देता है या अपना दाखिला रद्द करवाता है तो प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग में शामिल किया जाएगा।
यह रहेगा शेड्यूल
- 04 जून को जिला स्तर पर लेवल-1 टेस्ट होगा।
- 20 जून को जिला स्तर के लेवल-1 टेस्ट का परिणाम जारी होगा।
- 24 जून से 08 जुलाई तक ओरिएंटेशन प्रोग्राम (लेवल-2) होगा।
- 10 जुलाई को लेवर-2 का परिणाम जारी होगा।
- 15 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed