फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sunshine in the morning, strong wind in the evening and rain at night

Karnal News: सुबह निकली धूप, शाम को तेज हवा और रात में बरसात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sunshine in the morning, strong wind in the evening and rain at night
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया तो शाम को मौसम ने करवट ली। तेज हवा चलना शुरू हो गई। दिन ढलने के साथ बूंदाबांदी के साथ बरसात हुई। करीब आधे घंटे तक कई जगह रुक-रुककर पानी बरसा। अचानक बदले इस मौसम से करीब तीन अंक तक तापमान भी गिर गया। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को मौसम में यह परिवर्तन शाम को पांच बजे के बाद दिखाई दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.6 तो न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। शाम को अचानक से बादल छा गए। 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि कुछ समय बाद बिजली आ गई। आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। निसिंग, घरौंडा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी हुई। इसने मौसम को सुहावना कर दिया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 5 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 अप्रैल से 5 अप्रैल के दौरान राज्य में आंशिक बादलवाई दिखेगी। बीच-बीच में हवा चलने की संभावना है। इस दौरान 4 अप्रैल को हवाओं व गरज-चमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed