{"_id":"6941bb7b8f6ab8be5b0dcedb","slug":"sunshine-during-the-day-cold-at-night-karnal-news-c-18-knl1018-803209-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिन में धूप, रात को बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिन में धूप, रात को बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रात को ठंड लोगों को कंपकंपा रही है जबकि दिन की धूप मौसम को सुहावना बना रही है। मंगलवार सुबह और रात के समय तापमान काफी कम दर्ज हुआ। अब दिन में हल्की धूप रहने की संभावना है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान लगभग 8 से 9 के बीच रहेगा। सूर्य की किरणें दोपहर में हल्की गर्मी दे सकती हैं। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, जिसमें सुबह और रात में थोड़ी ठंड रहेगी और दोपहर में हल्की धूप के साथ तापमान में सामान्य उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
वहीं, हरियाणा के अन्य इलाकों की तरह करनाल में भी धुंध और कोहरे की संभावना बनी है। राज्य के कई हिस्सों में कोहरे की चादर ने सुबह दृश्यता को प्रभावित किया है और यह स्थिति कुछ स्थानों पर ट्रैफिक और सड़क यात्रा पर असर डाल सकती है। मौसम विभाग ने यात्रियों से सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। इसके अलावा, पूरे क्षेत्र में वायु गुणवत्ता स्तर कुछ स्थानों पर सामान्य से खराब तक रही है, जिससे खासकर सुबह-शाम के समय लोगों को सांस लेने में असुविधा हो सकती है। लोगों को शारीरिक गतिविधियों के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने के सुझाव दिए जा रहे हैं।