Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sunshine brought the mercury up, cold winds increased the chill

Karnal News: धूप खिलने से चढ़ा पारा, सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन

Sun, 25 Jan 2026 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 25 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Sunshine brought the mercury up, cold winds increased the chill
करनाल।तेज बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ होने पर अच्छी धूप निकली। तापमान 2.8 अंक तक बढ़ गया। दिनभर धूप के बाद चली शीतलहर ने लोगों को सताया। सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई। पूरा दिन धूप बेअसर रही। मौसम विभाग ने रविवार को घने कोहरे का ऑरेंज और 27 व 28 जनवरी को एक बार फिर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम में परिवर्तन के कारण तापमान में फिर से कमी दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान शनिवार को आठ अंक तक लुढ़क गया।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को पूरे जिले में बारिश हुई। जनवरी माह में अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया था लेकिन बारिश होने से तापमान में कमी आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस आंका गया था।
विज्ञापन




शीतलहर की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सर्द हवा के आगे दिनभर खिली धूप बेअसर रही। लोगों ने दिन में भी ठंड महसूस की। अस्पताल में खांसी-जुकाम, वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रही है। लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खिचड़ का कहना है कि अगले सप्ताह में बारिश की फिर संभावना है। बारिश होने से फिर से तापमान में कमी आ सकती है। किसानों को फसलों में सिंचाई करने से बचना चाहिए। इस समय की बारिश गेहूं और सरसों की फसलों में खाद का काम करेगी।


तो पूरा दिन हुई पतंगबाजी

शुक्रवार को बरसात के कारण बसंत पंचमी की पतंगबाजी का खुमार शनिवार को दिखाई दिया। सूर्य उगने के साथ ही पतंगों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी। दिनभर युवाओं ने जमकर पतंगें उड़ाई। आसमान में एक के बाद के पतंगों के पेंच लड़े। दिनभर युवाओं ने जमकर डीजे व अन्य म्यूजिकल सिस्टम बजाकर खूब मस्ती की। डीजे की आवाज के साथ ही पतंग आसमान को छूने का तैयार थी। हर जगह पतंग काटकर खुशी मनाने का शोर रहा। यह शोर कुछ समय के लिए कम होता तो कुछ समय बाद तेज। हवा की रफ्तार ने पतंगों को बांधे रखा। अलसुबह युवाओं ने पतंगों के साथ हवा में पैराशूट भी उड़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed