फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Suicide was nine, five convictions

नौ ने किया था सुसाइड, पांच को सजा

Sat, 01 Feb 2014 12:32 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 01 Feb 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
Suicide was nine, five convictions
पिहोवा अनाज मंडी के आढ़ती मामचंद, उनकी पत्नी, दो बेटों, दो पुत्रवधुओं और तीन पोतियों सहित नौ लोगों को सामूहिक रूप से आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में अदालत ने पांच लोगों को दोषी मानते हुए पांच-पांच साल की कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


मामचंद ने सुसाइड नोट और घर की दीवार पर 20 लोगों के नाम लिखकर उन्हें आत्महत्या के लिए विवश करने का दोषी बताया था। क्राइम ब्रांच ने जांच के दौरान इनमें से 13 लोगों को निर्दोष और सात लोगों को आरोपी मानकर मामला दर्ज किया था। आरोपियों में से दो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अदालत ने शेष पांच आरोपी हरिसिंह, रामकुमार, पहल सिंह, प्रेम सिंह और ब्रह्म सिंह को दोषी पाया है। इन्हें पांच-पांच साल की सजा और 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 मार्च 2008 को पिहोवा अनाज मंडी के आढ़ती मामचंद अपनी पत्नी निर्मला, पुत्र अमित (29)और उनकी पत्नी सीमा दूसरे पुत्र प्रदीप (32) और उनकी पत्नी बबली तथा तीन पोतियों में प्रदीप की पुत्र नैंसी (6) और वंशिका (3), अमित की पुत्री निशिका (3) सहित अचानक गायब हो गया था।

बाद में पता चला कि पूरा परिवार कार सहित भाखड़ा नहर में डूब गया, जिससे उन सभी की मौत हो गई। आढ़ती ने यह कदम लेनदेन के विवाद से परेशान होकर उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed