फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sugar mill's legal advisor dies in road accident

शुगर मिल के कानूनी सलाहकार की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill's legal advisor dies in road accident
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शुगर मिल के कानूनी सलाहकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक रमन दोस्त की शादी में गया था। घर लौटते समय मेरठ रोड पर उनकी कार को गलत दिशा से आ रही अन्य कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी कार डिवाइडर पर बिजली के खंभे से टकरा गई। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नई अनाज मंडी के कमीशन एजेंट प्रवीण ने बताया कि सेक्टर-5 निवासी उसका छोटा भाई रमन (40) शुगर मिल में कानूनी सलाहकार था। वीरवार शाम रमन अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए शुगर मिल में गया था। वे भी उसी शादी में थे। रात करीब 11 बजे वे और रमन अलग-अलग गाड़ी से अपने घर के लिए निकले। जब उनका भाई एमआईटीसी कार्यालय के पास पहुंचा तो सामने से गलत दिशा में आ रही कार ने भाई की कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमन की कार डिवाइडर पर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। आरोपी कार चालक फरार हो गया। राहगीरों की मदद से रमन को कार से बाहर निकाला तो उसके सिर और कान में चोट आने के कारण खून बह रहा था। शुगर मिल के कर्मचारी मोहित संधू की मदद से उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने रमन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दो बच्चों का पिता था रमन, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
शुगर मिल के कानूनी सलाहकार रमन दो बच्चों के पिता थे। एक 14 साल की बेटी और एक आठ साल का बेटा है। रमन की मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed