फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Suffering with the heat produced by electricity Colton

गर्मी के साथ बिजली कटों ने किया बेहाल

Tue, 03 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 03 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Suffering with the heat produced by electricity Colton
माौसम - फोटो : अमर उजाला

करनाल जिले में पारा बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ती जा रही है। मई के प्रथम सप्ताह में जहां शहर का पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं,  बिजली खपत भी एक माह में ही 25 लाख यूनिट प्रतिदिन बढ़ गई है। इससे सर्कल के ज्यादातर फीडर ओवर लोडिड होकर बार-बार बंद हो रहे हैं। इससे लोगों को गर्मी से बेहाल होना पड़ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि शहर में कई कई घंटे के बिजली कट लग रहे हैं।

विज्ञापन


सोमवार को जिले का तापमान चार डिग्री इजाफे  के साथ 44 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम से नमी मात्रा कम होने से हवा की तासीर भी बदल गई। इससे लोगों को पूरा दिन लू के थपेड़ोें का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के चलते बढ़ी बिजली खपत की वजह से शहर के दर्जनों फीडरों घंटो तक मेंटेनेंस के नाम पर बंद रहे है। इसमें सेक्टर-6, पुरानी जेल, मुगल कनाल के आस पास की कालोनियों में पूरा दिन बिजली गुल रही। स्मार्ट सड़क से लाइन शिफ्टिंग के चलते दिन में 11 बजे ही ये फीडर बंद हो गए थे और छह बजे के बाद फीडरों को चालू किया गया।
विज्ञापन


बिजली न होने की वजह से कार्यालयों के कामकाज प्रभावित रहा तथा लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। पारा बढ़ने के साथ बढ़ी बिजली खपत से सर्कल में बिजली खपत का आंकड़ा भी 75 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गया। जो इस सीजन में अब तक सबसे अधिक बिजली खपत का रिकॉर्ड है। बिजली निगम के अधिकारियों की मानें तो अभी ग्रामीण क्षेत्र के एपी फीडरों की सप्लाई शुरू होनी बाकी है। एपी फीडरों के चालू होने के बाद बिजली खपत 90 लाख यूनिट तक पहुंचने की आशंका है। हालांकि बिजली निगम द्वारा गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के दावों के साथ जनवरी व फरवरी माह में फीडरों पर मेंटेनेंस कट लगाए थे। मई के प्रथम सप्ताह में भीषण गर्मी के साथ ही लग रहे बिजली कटों ने निगम के दावों की पोल खोल दी है। निगम अधिकारी इसके पीछे अब बिजली चोरी व ओवरलोडिंग बता रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दो घंटे के बाद कट
अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में पूरे सर्कल में बिजली की खपत 50 से 55 लाख यूनिट थी, लेकिन अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बिजली खपत 75 लाख यूनिट प्रतिदिन हो गई है। ऐसे में एक माह में ही बिजली खपत में 25 लाख यूनिट प्रतिदिन बढ़ गई है। इससे जिले के ज्यादातर फीडर ओवर लोड हो गए हैं। इसी वजह से हर दो घंटे के बाद ट्रिपिंग के चलते बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। बिजली निगम द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर फीडरों पर कट लगाए जा रहे हैं। जबकि निगम द्वारा जनवरी माह से ही गर्मियों की तैयारियों को लेकर मेंटेनेंस का काम शुरू कर दिया था। लेकिन तीन माह के बाद भी निगम अभी तक लाइनों का मरम्मत कार्य पूरा नहीं कर सका है। जिसका खामियाजा अब उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बिजली कटों के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

जिले के 3.92 लाख उपभोक्ता बिजली कटों से परेशान
जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में टोटल छह सौ फीडर हैं, जिनसे करीब 3.92 लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में दिन के समय तो केवल दो घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। दसूरी ओर शहरी क्षेत्र में भी लोगों को 12 से 15 घंटों तक बिजली मिल रही है। बाकि समय बिजली के अघोषित कटों में बीत रहा है।

अभी और बढ़ेगी गर्मी
मौमस विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अभी और गर्मी सताएगी। सोमवार को जहां तापमान 44 तक पहुंचने से शहर के लोगों को लू का सामना करना पड़ा, वहीं आने वाले दिनों में यह तपिश और बढ़ेगी। मौसम विभाग के प्रवक्ता श्याम सिंह का कहना है कि गर्मी अभी और तेज होगी। लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।


वर्जन
गर्मी बढ़ने के साथ शहर मेें बिजली की खपत बढ़ी है, इसकी वजह से फीडरों पर कट लग रहे हैं। लेकिन निगम द्वारा लाइनों को दुरुस्त कर निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।
जेके कांबोज, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed