फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Subhari's team wins first place in state level drama competition

Karnal News: सुभरी की टीम राज्यस्तरीय नाटक प्रतियोगिता में प्रथम

Sun, 23 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 23 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Subhari's team wins first place in state level drama competition
सुभरी की टीम राज्यस्तरीय नाटक प्रतियोगिता में प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गुरुग्राम स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय नाटक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभरी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लगातार दूसरी बार विद्यालय की टीम किसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है, जो विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि है। टीम में कक्षा नौवीं की छात्राएं पूर्वी, मन्नत, भविष्य, आंचल शामिल हैं।


टीम निर्देशक विनय कुमार ने बताया कि अब 24 नवंबर को रोहतक में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम पूरी तरह तैयार है। एससीईआरटी की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुति के लिए भी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों इसमें भी उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित नाटक प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बच्चों ने जिला बाल कल्याण परिषद व शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कई प्रतियोगिताओं में ब्लॉक, जिला और प्रांतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed