{"_id":"653add0e567427641309cdd4","slug":"sub-inspector-dies-in-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-250232-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत
विज्ञापन
- नूंह में एसपी कार्यालय में था तैनात, इंद्री से ड्यूटी पर जाते समय ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
- आठ माह पहले ही पदोन्नत होकर बना था एसआई
नूह में एसपी के हेड क्लर्क के पद पर था तैनात, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नूंह में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार इंद्री से बाइक पर सवार होकर नूंह ड्यूटी पर जा रहा था। आठ माह पहले ही पदोन्नत होकर वह एसआई बना था। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करने के बाद इंद्री के बदरपुर गांव में राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार इंद्री के बदरपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (38) नूंह में एसपी का हेड क्लर्क था। वह अपने घर इंद्री छुट्टी पर आया था। बुधवार को जितेंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर नूंह ड्यूटी पर जा रहा था। नूंह-सोहना रोड पर एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायल जितेंद्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जितेंद्र कुमार 27 जनवरी 2009 को पुलिस में भर्ती हुआ था। पहली पोस्टिंग अंबाला की एचएपी की फर्स्ट बटालियन में हुई थी। वह मधुबन की हरियाणा पुलिस अकादमी में भी एएसआई पद पर रहा और आठ माह पहले ही पदोन्नत होकर एसआई बना था।
विज्ञापन
जितेंद्र की पत्नी रीटा सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। वह मेवात के रायसन में पढ़ाती हैं। इसी कारण सात माह पहले जितेंद्र ने अपना ट्रांसफर नूंह करवा लिया था। जितेंद्र का एक 13 साल का बेटा ओजस है। जितेंद्र की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र लगातार तरक्की कर रहा था। ।