फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sub-inspector arrested while taking bribe of Rs 20,000

Karnal News: 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते उप निरीक्षक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector arrested while taking bribe of Rs 20,000
- लेनदेन के झगड़े की शिकायत निपटाने के बदले मांगे थे 40 हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निसिंग/करनाल। एसीबी करनाल की टीम ने निसिंग थाने में तैनात उप निरीक्षक अजायब सिंह को झगड़े की शिकायत निपटाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित को लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा था। शिकायतकर्ता फतेगढ़ निवासी कश्मीर सिंह ने एसीबी को शिकायत दी थी कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 2019-2020 में उसने पोल्ट्री फार्म चलाने का कार्य किया था। उसने राजीव शाह निवासी न्यू शिवाजी कॉलोनी करनाल से पोल्ट्री की फीड खरीदी थी। इसी संबंध में उसका राजीव के साथ लेन देन का झगड़ा चल रहा था। झगड़े को लेकर राजीव ने शिकायतकर्ता के खिलाफ निसिंग थाने में शिकायत दी थी। वह मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक अजायब सिंह से मिला था। उसने इस शिकायत को रफा दफा करने की एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

बार-बार अनुरोध के बाद दोनों के बीच 20 हजार रुपये में सौदा हुआ। बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी अजायब सिंह को कैमिकल पाउडर लगी 20 हजार रुपये की राशि दी तो एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed