फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will visit the historical places of Panchmarhi

Karnal News: पंचमढ़ी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Students will visit the historical places of Panchmarhi
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी अब मध्य प्रदेश में पंचमढ़ी की वादियों और ऐतिहासिक स्थलों का नजारा लेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से समग्र शिक्षा के तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जा रहा है। करनाल जिले के 103 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का दल शुक्रवार को रवाना हुआ। पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान विद्यार्थी 10 से ज्यादा ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के स्कूलों से विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कक्षा नौवीं से 12वीं के तक के मेधावी विद्यार्थियों को भेजा जा रहा है।

दल को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कम जिला परियोजना संयोजक ज्योत्सना मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दल हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से पचमढ़ी (मध्य प्रदेश)के लिए श्रीधाम ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेगा। जिला करनाल से कुल 97 विद्यार्थियों का चयन इस कैंप के लिए किया गया है, जिनमें 45 छात्र एवं 52 छात्राएं शामिल हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना संयोजक ज्योत्सना मिश्रा ने बताया कि यह कैंप विद्यार्थियों को प्रकृति के बीच रहकर सीखने की प्रेरणा देगा। पांच दिवसीय इस कैंप में विद्यार्थी पचमढ़ी के पठारी क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यावरण, तथा संस्कृति एवं विरासत का अध्ययन करेंगे। दल में जिला करनाल से सरवन सिंह को इस समूह के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई। उनके साथ प्राध्यापक संजीव, सुनील, सुरेंद्र, सुनील कुमार और वंदना भी गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन




समग्र शिक्षा के एपीसी डॉ. सचिन ने बताया कि सरकार की ओर से हर साल इस तरह के भ्रमण का आयोजन किया जाता है। ताकि विद्यार्थी प्रकृति को नजदीक से देख सकें और होने वाली प्रकृतिक घटनाओं का अवलोकन भी कर सकें। कैंप के दौरान ट्रैकिंग, ऑब्स्टेकल क्रॉसिंग, नेचर वॉक, स्काउटिंग एवं गाइडिंग, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, फोक डांस, और कैंप फायर जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन स्थलों का करेंगे भ्रमण

पंचमढ़ी में भ्रमण के दौरान विद्यार्थी बी फॉल झरना, धूपगढ़, रीछगढ़, चोटा गढ़ का शिवमंदिर, बड़ा महादेव, गुप्त महादेव, जटा शंकर, बाइसन लॉज संग्राहालय और पांडव गुफा का भ्रमण करेंगे। अपने नौ दिनों के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मध्य प्रदेश के स्काउट्स एंड गाइड के एडवेंचर केंद्र में ठहराया जाएगा। जहां उनके रहने और खाने की व्यवस्था सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed