फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will eat jaggery roti, soya khichdi and sweet porridge in winter.

Karnal News: सर्दियों में गुड़ की रोटी, सोया खिचड़ी और मीठा दलिया खाएंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Students will eat jaggery roti, soya khichdi and sweet porridge in winter.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राजकीय विद्यालयों में अब विद्यार्थियों के मिड डे मील में सर्दी को ध्यान में रखते हुए नए व्यंजन शामिल किए गए हैं। अब विद्यार्थियों को दिसंबर माह में सर्दी में गुड़ की रोटी, सोया खिचड़ी और मीठा दलिया परोसा जाएगा। इसके लिए निदेशालय की ओर से हिदायत जारी कर दी गई है। हालांकि नए मेन्यू में पहले से दिए जाने वाले राजमा चावल, चावल व सफेद चना, मीठा दलिया आदि भी शामिल है। बकायदा किस दिन विद्यार्थियों को क्या दिया जाएगा, इसका भी शेड्यूल बनाकर दिया गया है।
मौलिक शिक्षा के अधीक्षक की तरफ से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए मिड-डे मील का नया मेन्यू जारी किया गया है। मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ पौष्टिक आहार देना भी है। मिड-डे मील योजना के तहत राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आहार प्रदान किया जाता है। इसमें पुलाव काला चना, चना दाल, राजमा चावल, पूरी पकौड़ी चावल, सोया पुरी से लेकर फल व दूध विद्यार्थी के डाइट में शामिल है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विद्यालयों के लिए एक दुकान चिह्नित किया है ताकि वहीं से राशन उठाया जा सके। साथ ही यह भी तय किया गया है मिड-डे मील में प्रयोग होने वाले राशन बंद पैकेट का ही होना चाहिए। जिले में 779 राजकीय विद्यालयों में मिड-डे मील केंद्र हैं। जहां पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के 95 हजार विद्यार्थियों को भोजन दिया जाता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन यह मिलेगा
दूसरा सप्ताह (08 से 13 दिसंबर)
दिन
भोजन
सोमवार
पोषित सोया खिचड़ी
मंगलवार
मीठा दलिया
बुधवार
चावल व सफ़ेद चना
गुरुवार
पोषित चना दाल खिचड़ी
शुक्रवार
पोषित मिस्सी पराठा
शनिवार
अवकाश

तीसरा सप्ताह (15 से 20 दिसंबर)
दिन
भोजन
सोमवार
दाल चावल
मंगलवार
रोटी व मूंग मसूर दाल
बुधवार
मिस्सी रोटी व मौसमी सब्ज़ी गुरुवार
मीठी मूंगफली चावल
शुक्रवार
पोषित नमकीन दलिया
शनिवार
गेहूं से बना रंगी का पुआ

चौथा सप्ताह (22 से 27 दिसंबर)
दिन
भोजन
सोमवार
सब्जी, पुलाव व काला चना
मंगलवार
रोटी व धनिया चना दाल
बुधवार
राजमा चावल
गुरुवार कढ़ी पकोड़ा व चावल
शुक्रवार
गुड़ रोटी व दही
शनिवार
पोषित मिलेट पराठा व दही
पांचवा सप्ताह (29 से 31 दिसंबर)
दिन
भोजन
सोमवार
पोषित सोया खिचड़ी
मंगलवार
मीठा दलिया
बुधवार
चावल व सफेद चना

------------
राजकीय विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक को पढ़ाई करने वाले छात्रों को दोपहर के समय स्कूल में मिलने वाले भोजन के मेन्यू की नई सूची जारी कर दी गई है। अब नई सूची के हिसाब से विद्यालयों में भोजन परोसा जाएगा। - ज्योत्सना मिश्रा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed