फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will be told the importance of hand hygiene

Karnal News: विद्यार्थियों को हाथों की सफाई का बताएंगे महत्व

Sat, 21 Jun 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 21 Jun 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Students will be told the importance of hand hygiene
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को स्टॉप डायरिया कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला के सभी संस्थाओं के प्रभारियों ने हिस्सा लिया। सीएमओ डाॅ. पूनम चौधरी ने बताया कि 31 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ओआरएस और जिंक के अलावा हाथों की सफाई का महत्व बताया जाएगा।
इसके अलावा एक जुलाई से स्कूलों के विद्यार्थियों को हाथों की सफाई रखना और ओआरएस व जिंक के फायदे के बारे में जानकारी दी जाएगी। वहीं गर्भवती महिलाओं व दूध पिलाने वाली माताओं को हाथों की सफाई और डायरिया के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर बाल स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ नवीन गुप्ता ने डायरिया से होने वाले नुकसान और ओआरएस के फायदे के बारे में जानकारी दी। उप सिविल सर्जन डॉ शशि गर्ग ने कहा कि डायरिया के खिलाफ जंग लड़ते हुए ओआरएस और जिंक को हथियार बना कर इससे होने वाली मौतों को रोकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed