{"_id":"68d831655ce46b659901de34","slug":"students-were-made-aware-about-social-media-karnal-news-c-18-knl1008-747812-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छात्राओं को सोशल मीडिया के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छात्राओं को सोशल मीडिया के प्रति किया जागरूक
Sun, 28 Sep 2025 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को महिला थाना प्रभारी कन्नू प्रिया ने छात्राओं को सोशल मीडिया से दूर रहने और एआई व जेमिनी टूल्स पर फोटो एडिट न करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आजकल सोशल मीडिया पर एआई टूल्स से फोटो व वीडियो एडिट कर पोस्ट डालने से रोजाना कम उम्र के बच्चों के साथ अपराध हो रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को फोन से बेहद दूरी बनाए रखने और अधिक से अधिक पुस्तकें व शिक्षा करने के लिए जागरूक किया। सब इंस्पेक्टर जसविंद्र काैर ने छात्राओं से कहा कि यदि किसी भी तरह की परेशानी सामने आती हैं या कोई तंग करता है तो हर बात अपने माता-पिता, दोस्तों व अध्यापकों को जरूर बताएं। इससे लड़कियां के साथ होेने वाले अपराध को रोका जा सकता है। स्कूल प्रिंसिपल मोहिंद्र सिंह ने भी छात्रों को जागरूक किया।
छात्रा अंशिका ने कहा कि वह सोशल मीडिया से अधिक से अधिक दूरी बनाए रखेगी। लवन्या ने बताया कि एसएचओ के केस स्टडी बताने पर पता चला कि एआई कितना खतरनाक हो सकता है। परी ने बताया कि उनके भाई व दोस्तों को भी सोशल मीडिया से दूरी रखने के लिए प्रेरित करेगी। वीनिता ने बताया कि वह अपनी मां का फोन कभी-कभी ब्रेक लेने के लिए उपयोग करती हैं लेकिन अब संभल कर सोशल मीडिया का उपयोग करेंगी।