फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students were administered oath to stay away from drugs

Karnal News: विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Students were administered oath to stay away from drugs
करनाल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 237 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी एवं उप-निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिबंधित नशा तस्करी को विफल करने के लिए पुलिस और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो दिन रात प्रयास कर रही है तो भी यह कार्य पूर्ण रूप से समाप्त नहीं हो पा रहा है। नशा मुक्त अभियान चलाकर जन-जन को सचेत कर यह कार्य किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि न केवल प्रतिबंधित नशा मनुष्य के लिए क्षति कारक है अपितु तंबाकू उत्पाद भी घातक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत में प्रत्येक चार सेकेंड में एक व्यक्ति धूम्रपान के कारण मर रहा है। प्रतिदिन तंबाकू उत्पाद के कारण एक दिन में 3699 व्यक्तियों की मृत्यु हो रही है। ड्रग्स पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंधित नशा है जिसमें सूखा नशा आता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नशे के तस्करों की सूचनाएं 9050891508 पर दी जा सकती हैं। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed