{"_id":"64ee56e1433fa62f3d057579","slug":"students-should-not-pay-attention-to-fake-letter-viral-on-social-media-karnal-news-c-18-knl1031-207201-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी पत्र पर ध्यान न दें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी पत्र पर ध्यान न दें छात्र
विज्ञापन
- बोर्ड अध्यक्ष ने कहा, 29 व 31 अगस्त को निर्धारित समय पर होगी डीएलएड परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। डीएलएड (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की परीक्षाओं को लेकर कुछ शरारती तत्वों ने 29 व 31 अगस्त को संचालित होने वाली परीक्षा तिथियों में छेड़छाड़ कर फर्जी पत्र सोशल मीडिया में वायरल किया है। जो सही नहीं है, इस फर्जी पत्र पर छात्र ध्यान नहीं दें।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव व सचिव ज्योति मित्तल ने बताया कि 29 व 31 अगस्त को संचालित होने वाली डीएलएड की द्वितीय वर्ष की परीक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि पत्र अनुसार ही आयोजित होनी है। उन्होंने छात्र-अध्यापकों व अभिभावकों से अपील की है कि केवल बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध तिथि पत्र अनुसार ही परीक्षा में प्रवेश करना सुनिश्चित करें।