फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Student gets degrees

समारोह में 460 विद्यार्थियों को दी डिग्रियां

Sun, 09 Mar 2014 12:38 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 09 Mar 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
करनाल। दयाल सिंह कालेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। सीएसएसआरआई के निदेशक डा. डीके शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


 इस मौके पर 460 विद्यार्थियों को स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधि से विभूषित किया गया। इसके अलावा पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट हासिल करने वाले 39 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन डा. चंद्रकांता ने किया। इस दौरान दयाल सिंह कालेज ट्रस्ट सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी अरविंद कौल तथा प्राचार्य ने संस्थान के संस्थापक स्व. दयाल सिंह मजीठिया को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। इसमें हमें सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर शोध करते रहने का आह्वान किया। प्राचार्य डा. राकेश भारद्वाज ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने अरविंद कौल के योगदान की सराहना की। ब्रिगेडियर एनके भंडारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सदैव चरित्र निर्माण पर ध्यान देकर, निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed