{"_id":"07fe4b6a1d772bace6daf1ba06c66fbd","slug":"student-gets-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में 460 विद्यार्थियों को दी डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में 460 विद्यार्थियों को दी डिग्रियां
करनाल
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। दयाल सिंह कालेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। सीएसएसआरआई के निदेशक डा. डीके शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस मौके पर 460 विद्यार्थियों को स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधि से विभूषित किया गया। इसके अलावा पिछले दो वर्षों में विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट हासिल करने वाले 39 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन डा. चंद्रकांता ने किया। इस दौरान दयाल सिंह कालेज ट्रस्ट सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी अरविंद कौल तथा प्राचार्य ने संस्थान के संस्थापक स्व. दयाल सिंह मजीठिया को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। इसमें हमें सुधार करने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा निरंतर शोध करते रहने का आह्वान किया। प्राचार्य डा. राकेश भारद्वाज ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने अरविंद कौल के योगदान की सराहना की। ब्रिगेडियर एनके भंडारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सदैव चरित्र निर्माण पर ध्यान देकर, निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करें।