{"_id":"691250aa185fe6f676050f38","slug":"streetlights-in-sectors-4-5-and-16-will-be-repaired-karnal-news-c-18-knl1008-777729-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेक्टर 4,5 और 16 की स्ट्रीट लाइटें सही कराई जाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेक्टर 4,5 और 16 की स्ट्रीट लाइटें सही कराई जाएंगी
Tue, 11 Nov 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। अब शहर के सेक्टरों की खराब लाइटों को ठीक करवाने के लिए शहरी विकास प्राधिकरण ने तैयारी कर ली है। एचएसवीपी ने सेक्टर 4, 5 और 16 की स्ट्रीट लाइटें को ठीक करने के लिए अनुमानित बजट बनाकर निविदा प्रक्रिया आमंत्रित की है। लाइटों को ठीक करवाने का काम एक साल के लिए दिया जाएगा। संभावना है कि अगले माह तक मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
एचएसवीपी इस पर करीब साढ़े आठ लाख रुपये खर्च करेगा। एचएसवीपी ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लोग इन सेक्टरों की बंद लाइटों की शिकायत देकर उनकी मरम्मत करवा सकेंगे। इलेक्टि्रकल इंजीनियर अशोक कुमार राणा ने बताया कि बंद लाइटों की मरम्मत होने से सेक्टरों के लोगों को रात के समय परेशानी नहीं होगी। इन सेक्टरों की काफी लाइटें काफी समय से खराब पड़ी हैं। कई बार सेक्टरों के लोग एचएसवीपी को इसकी शिकायत दे चुके हैं। ब्यूरो