{"_id":"581cd8d44f1c1bab31438934","slug":"street-vendors-municiipal-corporation-out-road-free-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी संचालकों को खदेड़ा, सड़कें हुई कब्जा मुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी संचालकों को खदेड़ा, सड़कें हुई कब्जा मुक्त
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
रेहड़ी संचालकों को खदेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो नवंबर के अंक में पुरानी सब्जी मंडी और रामनगर में सड़कों पर हो रहे रेहड़ी संचालकों के कब्जे के समाचार पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को सड़कों पर कब्जा जमाए खड़े रेहड़ी संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान में सड़कों को कब्जा मुक्त कराया गया और रेहड़ियां व सामान जब्त किया।
विज्ञापन
निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगर दोबारा से किसी ने यहां पर रेहड़ी लगाई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़कों से हटाए गए अतिक्रमण के बाद पुरानी सब्जी मंडी और रामनगर की सड़कें खुली खुली नजर आईं। नगर निगम की एन्फोर्समेंट टीमों द्वारा शुक्रवार को रामनगर और पुरानी सब्जी मंडी में लगी रेहडियों को हटवाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दोनों जगह कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। निगम की टीम को देखकर अधिकतर रेहड़ी संचालक अपना सामान समेटते नजर आए।
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी में एन्फ ोर्समैंट टीम का नेतृत्व निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक महावीर सिंह सोढी और सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा ने किया और रेहडी हटवाने की कार्रवाई की गई। वहीं, रामनगर मेन रोड पर भी रेहड़ी वालों ने अपना सामराज्य स्थापित कर लिया था। जिस पर भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए एन्फोर्समैंट टीम का नेतृत्व कर रहे जेई कुलभूषण पंवार ने रामनगर से सभी रेहडियों को हटवाया।
विज्ञापन
निगम का वाहन पुलिस बल के साथ राउंड लगाता रहा और मेन रोड खाली होता गया। पुरानी सब्जी मंडी रोड पर भी निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने पहले तो रेहड़ी संचालकों को समझाया। उसके बाद भी रेहड़ी न हटाने वाले रेहड़ी संचालकों के सामान को जब्त कर लिया गया। इसी दौरान निगम के कर्मचारियों ने रेहड़ी संचालकों के कांटे और खाली क्रेट ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर लिया। एक रेहड़ी के पास उसका मालिक न मिलने पर कर्मचारियों ने रेहड़ी को भी ट्राली में लाद लिया। निगम की डेढ़ घंटे की कार्रवाई को देखते हुए मंडी के बाहर सड़कों के दोनों ओर सारी जगह खाली हो गई।