फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Street lights closed for six months, payment made without completion of work

Karnal News: छह महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, काम पूरा हुए बगैर किया भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Street lights closed for six months, payment made without completion of work
- विधायक शमशेर सिंह गोगी ने नगर पालिका में ली विकास कार्याें की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

असंध। विधायक शमशेर सिंह गाेगी ने बुधवार काे नगर पालिका का दाैरा कर विकास कार्याें की जानकारी ली। इस दौरान बहुत से कार्याें में खामियां मिली, जिस पर उसे सुधारने की हिदायत दी। इस दौरान स्ट्रीट लाइटों के खराब होने का मुद्दा आया, जिसकी विजिलेंस जांच की मांग की जाएगी। इसके साथ काम पूरा हुए बगैर एक काम का भुगतान ठेकेदार को किया जाने का मामला भी सामने आया। जिसकी जांच कराई जाएगी।

विधायक ने सबसे पहले नपा चेयरमैन सतीश कटारिया, सचिव रविंद्र और पार्षदाें के साथ बैठक की। उन्हाेंने सालवन चाैक पर नगर पालिका के निर्माणाधीन भवन के बारे में पूछा। सचिव ने बताया कि ठेकेदार कंप्लीशन प्रमाणपत्र लेकर भुगतान ले चुका है, हालांकि काम पूरा नहीं हुआ। जिस पर विधायक ने इसे जांच का विषय बताया। उन्होंने कहा कि सदन की बैठक में प्रस्ताव पास हुआ था कि फाइव पौंड की जांच करवाई जाए। इसके अलावा उन्हाेंने खुद दो साल पहले जांच काे लेकर पत्र लिखा था। लेकिन जांच नहीं हुई।
विज्ञापन


इस पर विधायक शमशेर सिंह गाेगी ने डीएमसी अभिषेक मीणा से बात करके इसकी जांच एडीशनल डायरेक्टर से करवाकर लापरवाही बरतने वालाें पर कार्रवाई की मांग की। विधायक ने कहा कि सब्जी मंडी के पीछे जहां पार्किंग और पार्क बनाने का टेंडर लगाया गया है। पहले वहां सफाई करवाई जाए। ताकि पार्किंग और पार्क ठीक प्रकार से बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शहरवासियाें और पार्षदाें ने विधायक के समक्ष समस्या रखी कि शहर में स्ट्रीट लाइट का बड़ा घाेटाला है। उन्हाेंने बताया कि लाइट छह माह से खराब पड़ी हैं। इस पर विधायक ने एमई मनजीत से पूछा कि स्ट्रीट लाइट वाली कंपनी को पत्र लिखने के बारे में पूछता, जिसका न में जवाब मिला। जिस पर सचिव काे दाे दिनाें में कंपनी काे पत्र लिखने के बारे में कहा गया। उन्होंने कहा कि इसकी विजिलेंस जांच के लिए खिलेंगे। इस माैके पर पार्षद संदेश जिंदल, पार्षद चरणजीत काैर, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार बंसल, पार्षद आजाद, पार्षद रिषी, पार्षद मेजर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed