फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   STREET chaos fire in the cylinder

रेहड़ी पर सिलेंडर में आग से अफरातफरी

Thu, 08 May 2014 11:43 PM IST
करनाल
करनाल Updated Thu, 08 May 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
फुरलक फाटक पर
विज्ञापन
गुरुद्वारे के निकट फास्ट फूड की रेहड़ी के घरेलू सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से पूरे बाजार में अफरातफरी मच गई और आसपास के दुकानदार दुकानें छोड़कर इधर-उधर भागे।

घटना की सूचना फायरब्रिगेड को दी गई। फायरब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। घरौंडा निवासी तेज सिंह गुरुद्वारे के पास फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। वीरवार को दोपहर बाद रेहड़ी पर फास्ट फूड बना रहा था तो अचानक गैस के सिलेंडर के पाइप में आग लग गई।

पाइप में आग लगने के बाद घरेलू गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर में आग लगने के बाद रेहड़ी में आग लग गई। गैस सिलेंडर व रेहड़ी का जलता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई और कुछ दुकानदार दुकानें बंद करके तथा कुछ दुकानें खुली छोड़कर भाग खड़े हुए।

लोगों ने आवागमन के दोनाें रास्ते बंद कर दिए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घट सके। दुकानदारों ने सिलेंडर व रेहड़ी में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। आग को बढ़ता देख लोगों ने मामले की सूचना फायरब्रिगेड को दी। फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि आग लगने के कारण सिलेंडर नहीं फटा। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रेहड़ी संचालक तेज सिंह ने बताया कि वह गुरुद्वारे के पास फास्ट फूड की रेहड़ी लगता है। फास्ट फूड बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण गैस का सिलेंडर व रेहड़ी जल गई, जिससे लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed