फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Storm water drainage pipeline will be laid in Housing Board, Kasturba, Subhash and Tribune Colony.

Karnal News: हाउसिंग बोर्ड, कस्तूरबा, सुभाष और ट्रिब्यून कॉलोनी में डलेगी स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज पाइपलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Storm water drainage pipeline will be laid in Housing Board, Kasturba, Subhash and Tribune Colony.
अंबाला। हाउसिंग बोर्ड, कस्तूरबा कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी व ट्रिब्यून कॉलोनी के निवासियों को गंदे पानी से निजात मिलेगी। हरियाणा के गृहमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इन कॉलोनियों के लगभग 20 हजार से अधिक निवासियों को सौगात दी है। इन काॅलोनियों में लगभग 66 लाख रुपये की लागत से पानी निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज पाइपलाइन डाली जाएगी। इस कार्य को लेकर निविदा भी जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

इस परियोजना को लेकर गृह मंत्री ने शुक्रवार को अपने आवास पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जाएगी। इस पाइपलाइन को डालने का कार्य अगले वर्ष मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि बरसाती सीजन के दौरान काॅलोनियों के निवासियों को दिक्कत न हो। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed