{"_id":"63d196e4b0937d58c37530ac","slug":"stopped-from-making-a-ruckus-attacked-the-young-man-with-a-knife-karnal-news-knl134267630-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हुड़दंग करने से रोका तो युवक पर किया चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हुड़दंग करने से रोका तो युवक पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। करनाल क्लब के पास शराब पीकर हुड़दंग कर रहे युवकों को रोकने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल के दोस्त की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी नवीन बत्तरा ने बताया कि वह 22 जनवरी को वह अपने दोस्त दयाल सिंह कॉलोनी निवासी आशीष और गौरव कासन के साथ करनाल क्लब मार्केट में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह अपनी कार की तरफ जाने लगे तो आशीष आगे चल रहा था। कार के पास चार युवक शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। आशीष ने युवकों को हुड़दंग करने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दो युवकों ने आशीष को पकड़ लिया और एक ने चाकू से आशीष पर वार कर दिया।
चाकू आशीष की कमर में लगा। इसी बीच वह उसकी ओर दौड़े तो दो आरोपी बाइक और दो पैदल भाग निकले। घायल को पहले कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के दोस्त ने बताया कि वारदात स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे तो खराब मिले, लेकिन आरोपी युवकों का बाजार में घूमते फुटेज मिला है। एक आरोपी का नाम साहिल है।