{"_id":"68fd34c4302771043a08d739","slug":"stock-of-paddy-in-rice-mills-will-now-be-closely-monitored-karnal-news-c-18-knl1008-765952-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राइस मिलों में धान के स्टॉक की अब होगी बारीकी से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राइस मिलों में धान के स्टॉक की अब होगी बारीकी से जांच
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले भर के चावल मिलों के रिकॉर्ड की अब बारीकी से जांच होगी। इसे लेकर डीसी उत्तम सिंह ने जिले के सभी खंडों के सभी संबंधित एसडीएम को उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी चावल मिलों में धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि भौतिक सत्यापन में दर्ज स्टॉक के स्तर की वास्तविक भौतिक मात्रा से तुलना की जाए, साथ ही खरीद, मिलिंग और प्रेषण (डिस्पैच) लॉग सहित मिल रिकॉर्ड की गहन समीक्षा भी की जाएगी। ताकि किसी भी अनियमितता का पता लगाया जा सके।
उन्होंने संबंधित एसडीएम को राजस्व अधिकारी, एएफएसओ व खाद्य निरीक्षकों और अन्य संबंधित कर्मियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि अगर सत्यापन के दौरान कोई विसंगति या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों को तस्वीरों, सहायक दस्तावेजों और विशिष्ट टिप्पणियों के साथ एक विस्तृत रिपोर्ट तत्काल उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी।