{"_id":"6912506d7cbe6eeead077bed","slug":"state-welcomes-olympic-medalists-karnal-news-c-18-knl1008-777829-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राज्य ओलंपिक में पदक जीतने \nवाले खिलाड़ियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राज्य ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का स्वागत
Tue, 11 Nov 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों अमित कश्यप व अनु चांदसमंद ने कराटे प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता 4 से 7 नवंबर तक सोनीपत के खरखौदा गांव में आयोजित की गई थी। दोनों खिलाड़ियों का विधायक रामकुमार कश्यप और लोगों ने स्वागत किया।
सोमवार को सिंचाई विभाग विश्राम गृह में विधायक ने दोनों खिलाड़ियों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देते हुए उनको भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। विधायक राम कुमार कश्यप ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी खेलों में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। यह हरियाणा की खेल नीति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश खेलों का हब बन चुका है। खेल प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करती हैं।
उन्होंने कहा कि अब बेटियां भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अपनी प्रतिभा के दम पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार व नियमानुसार सरकारी नौकरी देने का प्रावधान भी किया गया है। विधायक ने दोनों खिलाड़ियों के कोच प्रमोद व आरती को भी बधाई दी। मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिन्द्र पंजोखरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय कश्यप, सेठपाल वर्मा, सुभाष खेड़ा, असलम नंदी, शिव कुमार कश्यप, रमन सैनी मौजूद रहे।