{"_id":"6126ad1e8ebc3e79fb7bcf6e","slug":"state-vigilance-caught-the-broker-of-social-welfare-department-panipat-karnal-news-knl81098197","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट विजिलेंस ने समाज कल्याण विभाग पानीपत का दलाल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट विजिलेंस ने समाज कल्याण विभाग पानीपत का दलाल पकड़ा
सार
स्टेट विजिलेेंस की इंस्पेक्टर कन्नूप्रिया ने बताया कि 2017 में पानीपत निवासी रिंकू वर्मा ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि उन्होंने दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए थे।
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्टेट विजिलेंस करनाल ने जिला समाज कल्याण विभाग पानीपत के एक दलाल को गिरफ्तार किया है। वह फरार चल रहा था। जिसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अभी इस मामले में आरोपी जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी मदान जो कि सोनीपत में जिला समाज कल्याण अधिकारी है वह फरार चल रहा है।
विज्ञापन
स्टेट विजिलेेंस की इंस्पेक्टर कन्नूप्रिया ने बताया कि 2017 में पानीपत निवासी रिंकू वर्मा ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि उन्होंने दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए थे। जब वह उन उपकरणों के बिल का सत्यापन कराने के लिए पानीपत के जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी मदान के पास गए तो वह टालते रहे और समालखा के एक गांव निवासी नरेश से मिलने को कहा। जब वह नरेश से मिले तो उसने सत्यापन के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे थे। इसकी उसने रिकॉर्डिंग की थी। इसके बाद यह मामला स्टेट विजिलेंस में आया और मामले की जांच की और रिकॉर्डिंग को एफएसएल में भेजा गया।
विज्ञापन
रिकॉर्डिंग की आवाज आरोपी नरेश और जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी मदान से मिल गई। इसके बाद 2019 में इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। तभी से ये आरोपी फरार चल रहे थे। बुधवार को आरोपी नरेश को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उनकी टीम में ईएसआई राजकुमार व महेश शामिल थे।
विज्ञापन