{"_id":"692a0d7d460f9cc77f0167de","slug":"state-level-function-to-be-held-in-kurukshetra-on-march-22-karnal-news-c-18-knl1018-790048-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कुरुक्षेत्र में 22 मार्च को होगा राज्य स्तरीय समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कुरुक्षेत्र में 22 मार्च को होगा राज्य स्तरीय समारोह
Sat, 29 Nov 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर-16 स्थित आंबेडकर भवन में शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले के निर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें ज्योतिबा फुले साहित्य अकादमी राजस्थान जयपुर के अध्यक्ष पूरण सिंह मोरिया ने कहा कि 22 मार्च 2026 को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय समारोह करने का निर्णय लिया गया है। समारोह का नाम चलो बुद्ध की ओर रखा गया है। समारोह में बाबा साहेब आंबेडकर के पौत्र से समय देने का अनुरोध किया गया है। डॉ. अमर सिंह पातलान, बीर सिंह नंबरदार, राजेश पांचाल, उपप्रधान गुर्जर, ओम प्रकाश जास्ट, ओम प्रकाश नागल सहित आंबेडकर पुस्तकालय के छात्रों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन