{"_id":"6af60d36df3360827706ec32","slug":"state-level-cultural-festival-to-be-held-after-eight-years-900-students-will-showcase-their-talent-karnal-news-c-245-1-kht1014-157781-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आठ साल बाद होगा राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव, 900 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आठ साल बाद होगा राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव, 900 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
कैथल। जिले में आठ साल बाद एक बार फिर राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। 16 से 19 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में हरियाणा के सभी 23 जिलों के सरकारी स्कूलों के करीब 900 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए आर्यन इंटरनेशनल स्कूल को आयोजन स्थल बनाया गया है।
यहां चार अलग-अलग मंच तैयार किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में विद्यार्थी प्रस्तुतियां देंगे। वर्ष 2018 में भी कैथल में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया गया था। इसके बाद अब जिले को दोबारा इस बड़े आयोजन की मेजबानी मिली है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में उत्सव की तैयारी को लेकर आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बैठक की जाएगी।
उत्सव के समन्वयक ने बताया कि आयोजन के लिए स्थान की उपलब्धता और दूसरे जिलों से आने वाले कलाकारों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार निजी स्कूल का चयन किया गया। स्कूल परिसर में ही मंच, पार्किंग, रहने और खाने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
17 और 18 को होंगी प्रतियोगिताएं
उत्सव में समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी और स्किट विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी। इन गतिविधियों को दो कक्षा समूहों के हिसाब से बांटा गया है। एक समूह में कक्षा पांचवीं से आठवीं और दूसरा नौवीं से बारहवीं का है। 16 नवंबर को विभिन्न जिलों से कलाकार पहुंचेंगे और उनका पंजीकरण होगा। इसके बाद 17 नवंबर को कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि 18 नवंबर को कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 19 नवंबर को विजेताओं को ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र वितरित किए जाएंगे।
12 निर्णायक करेंगे मूल्यांकन
प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक मंडल में प्रत्येक विधा के लिए तीन जज नियुक्त किए जाएंगे। कुल 12 निर्णायक हरियाणा के अलग-अलग निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और सांस्कृतिक संस्थानों से लिए गए हैं। ये सभी संबंधित विधाओं के जानकार होंगे। आयोजकों के अनुसार, निर्णायकों का चयन इस तरह किया गया है कि किसी भी जिले के प्रतिभागियों के परिणाम प्रभावित होने की आशंका न रहे।
कार्यक्रम की तैयारी करीब हो चुकी है। जगह की उपलब्धता और आयोजन को भव्य बनाने के लिए निजी स्कूल का चयन किया गया है। चार विधाओं में दो कक्षा ग्रुपों के 900 कलाकार प्रदेश के 23 जिलों से भाग ले रहे हैं। -छतरपाल, जिला गणित विशेषज्ञ व समन्वयक।