Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State level cultural festival in Kaithal from 17th

Karnal News: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 17 से कैथल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
State level cultural festival in Kaithal from 17th
प्रदेश के 900 विद्यार्थी लेंगे भाग, प्रथम पुरस्कार में एक लाख रुपये मिलेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 2026 का आयोजन कैथल में 17 से 19 नवंबर तक कुरुक्षेत्र रोड स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। कार्यक्रम के मीडिया समन्वयक दलीप सिंह ने बताया कि यह उत्सव जिला शिक्षा अधिकारी कैथल प्रमोद राणा के मार्गदर्शन होगा।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला गणित विशेषज्ञ छतरपाल ने बताया कि उत्सव कार्यक्रम में पूरे हरियाणा से वर्ग एक कक्षा 5 से 8 और कक्षा 9 से 12 वर्ग की चार विधाओं एकल नृत्य, समूह नृत्य, रागनी और अभिनय में 900 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव में जिला करनाल के 40 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। वहीं कैथल से 42, सोनीपत से 59, जींद से 40, महेन्द्रगढ़ और पानीपत से 48, कुरुक्षेत्र से 46, रेवाड़ी से 46, फतेहाबाद और भिवानी से 38 और दादरी जिले में 37 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

करनाल के जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने एवं कार्यक्रम स्थल से ठहराव स्थल तक परिवहन की विशेष सुविधा दी जाएगी। समूह नृत्य में प्रथम टीम को एक लाख रुपये और एकल नृत्य में 41000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed