{"_id":"69d9641c2d1b21cb9600dc50","slug":"starting-his-journey-with-bodybuilding-he-is-now-making-his-name-shine-in-fencing-karnal-news-c-18-knl1018-883520-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बॉडी बिल्डिंग से सफर की शुरुआत तलवारबाजी में चमका रहे हैं नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बॉडी बिल्डिंग से सफर की शुरुआत तलवारबाजी में चमका रहे हैं नाम
Sat, 11 Apr 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ खिलाड़ी राजीव
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बॉडी बिल्डिंग से खेल का सफर शुरु करने वाले राजीव बिडलान आज तलवारबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम चमका रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने सीनियर पैरा तलवारबाजी प्रतियोगिता में एक रजत जीता। टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राजीव 27 से 30 मई तक अमेरिका में आयोजित होने वाले पैरा तलवारबाजी विश्व कप में हिस्सा लेंगे।
राजीव ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग का शौक था। इसमें ही शुरुआत की। सीधे पैर का पंजा मुड़ा हुआ था। वर्ष 2009 में ऑपरेशन करवाने के बाद स्थिति बॉडी बिल्डिंग के लिए बेहतर नहीं रही। ऐसे में वर्ष 2011 में उन्होंने तलवारबाजी शुरू की। उन्होंने बताया कि वह जन्म से ही 95 प्रतिशत दिव्यांग हैं। दोनों पैर ठीक से काम नहीं करते।
राजीव ने बताया कि वर्ष 2012 में उन्होंने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अपना पहला पदक जीता था। इसके बाद मुड़कर नहीं देखा। वह तलवारबाजी में नौवीं रैंक के खिलाड़ी हैं। तलवारबाजी में दो वर्ग होते हैं। पहला सीमित शारीरिक अक्षमता, व्हीलचेयर पर बेहतर नियंत्रण और दूसरा धड़ और पैरों में अक्षमता।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वह पहली क्षमता के खिलाड़ी हैं। फिलहाल वह एशियन चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं जो कि अक्तूबर माह में आयोजित होनी है। मई में उनका पैरा तलवारबाजी का विश्व कप है।
उपलब्धियां
2026 में सीनियर पैरा तलवारबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
2025 में विश्व कप में किया प्रतिभाग, 2024 में एशियन चैंपियनशिप में नौवीं रैंक।
2023 में विश्व चैंपियनशिप में चौथी, 2022 में कॉमनवेल्थ गेम में छठवीं रैंक।