फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   start buying wheat, buying five agencies, karnal

बोली आज से, पांच एजेंसियां करेंगी खरीद

Fri, 01 Apr 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 01 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

किसानों का सोना पक गया है और इसकी खरीद के लिए प्रशासन ने भी पूरी व्यवस्था कर ली है। जिले में पांच एजेंसियां गेहूं की खरीद करेंगी। इसके लिए आज से बोली लगेगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वह नमीयुक्त गेहूूं मंडी में लेकर न पहुंचे। क्योंकि नमीयुक्त गेहूं को खरीदा नहीं जाएगा। इससे किसान की परेशानी बढ़ सकती है। पिछले साल के मुकाबले इस बार खरीद एजेंसियों ने खरीद का अनुमान भी ज्यादा लगाया हुआ है।

विज्ञापन


जिले में नौ अनाज मंडियों और 23 परचेज सेंटर बनाए हैं। यहां पर सुखी गेहूं को सरकारी रेट 1525 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा जाएगा। खरीद एजेंसियों को हिदायतें दी हैं कि वह किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने दे। किसानों से भी अपील है कि वह मंडी में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका जते तो वह प्रशासन के ध्यान में मामला लेकर आए।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल छह लाख 92 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई थी और इस बार सात लाख 15 हजार मीट्रिक टन खरीद करने का अनुमान है। इसका कारण है कि पिछले साल गेहूं खराब हो गई थी। इस साल किसानों के पास अच्छा गेहूं है। इसलिए वह सुखा लेकर आएंगे तो उन्हें और खरीद एजेंसियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की मंडियों से धान खरीदने के लिए पांच खरीद एजेंसियों की मीटिंग लेकर व्यवस्था को लेकर समझा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि हैफेड, स्टेट वेयर हाउस, एफसीआई, फूड एंड सप्लाई व हरियाणा एग्रो एजेंसी खरीद करेंगी। अधिकारियों का अनुमान है कि अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद आवक आनी शुरू हो जाएगी। अप्रैल महीने में गेहूं आवक का जोर रहेगा।

परचेज के दौरान छुट्टी कैंसिल
प्रशासनिक अधिकारियों ने परचेज में लगाए गए कर्मचारी व अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है। सीजन में वह अपना-अपना सेंटर नहीं छोड़ सकेंगे। यदि किसी को इमरजेंसी होती है तो वह अन्य व्यवस्था करके ही सेंटर को छोड़ सकते हैं। इससे सरकारी खरीद का काम चलता रहेगा और किसानों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।


वर्जन
गेहूं की खरीद के लिए पांच एजेंसियां हैं। सभी को व्यवस्था के बारे में समझा दिया गया है। सीजन में बेहतर कार्य किया जाएगा और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी। सरकारी रेट 1525 रुपये प्रति क्विंटल की खरीदी जाएगी। किसानों से अपील है कि वह सुखाकर ही गेहूं लेकर आए।
-निशांत राठी, डीएफएससी, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed