{"_id":"68b348fd3e2a46b808007296","slug":"sprayed-the-eyes-of-an-old-lady-and-snatched-her-earrings-karnal-news-c-246-1-sknl1022-143041-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बुजुर्ग महिला की आंखों में स्प्रे डाल बालियां झपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बुजुर्ग महिला की आंखों में स्प्रे डाल बालियां झपटीं
Sun, 31 Aug 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बुजुर्ग महिला की आंखों में स्प्रे डाल कर उसके कानों से दो नकाबपोश युवक सोने की बालियां झपट ले गए। घटना थाना बूड़िया क्षेत्र के गांव परवालो में शुक्रवार देर शाम हुई। इसकी शिकायत पर बूड़िया पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
गांव परवालो निवासी 60 वर्षीय कुंता देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह खेत में चारा लेने गई थी। जब वह चारा काट रही थी, तब पीछे से नकाबपोश दो युवक आए। उन्होंने आंखों पर स्प्रे डाला और पकड़कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद दोनों युवक उसके कानों से सोने की बालियां झपट कर भाग गए। जांच अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मियांपुर रोड पर दो युवकों ने झपटा पर्स और बाली
यमुनानगर। थाना व्यासपुर क्षेत्र के मियांपुर रोड पर भी दो युवक बुजुर्ग महिला से हाथ से पर्स व एक कान से सोने की बाली झपट कर ले गए। शिकायत पर थाना व्यासपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। करनाल के गांव कलसौरा निवासी फूलवती ने बताया कि शुक्रवार को वह मियांपुर में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। इस दौरान जब गांव के पास पहुंची तो दो युवक आए और उसके हाथ से पर्स और एक कान से बाली झपट कर भागने लगे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने पीछा किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद