फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sports, karnal, sports nursery, players talent increases, karnal

करनाल में खुलेंगी 20 खेल नर्सरियां, तराशे जाएंगे खिलाड़ी

Sun, 28 Aug 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 28 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
sports, karnal, sports nursery, players talent increases, karnal
र्स्पोटस

करनाल जिले में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए खेल विभाग 20 खेल नर्सरी खोलने की तैयारी में है। खेल नर्सरियां खुलने से जिले में प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार हो सकेंगे। इनमें दस नर्सरी लड़कों और दस लड़कियों के लिए होंगी। खेल नर्सरी हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, खो-खो और कुश्ती खेलों के लिए स्थापित की जाएंगी। इच्छुक शिक्षण संस्थाएं 31 अगस्त तक खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा पंचकूला के निदेशक को आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


नर्सरी स्थापित करने के लिए अनिवार्य शर्तें
खेल विभाग के अनुसार खेल नर्सरी स्थापित करने वाली शिक्षण संस्थाएं कम से कम सेकेंडरी स्तर तक होनी चाहिए। इसी के साथ-साथ शिक्षण संस्थान में नर्सरी से संबंधित खेल के मैदान की सुविधा होना आवश्यक है। खेल नर्सरी में प्रशिक्षण के लिए जिला के के 8 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों के पढ़ाई का प्रबंध संबंधित शिक्षण संस्था को करना होगा।
विज्ञापन


जिला कमेटी की देखरेख में होगा टेस्ट
नर्सरी में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों का पहले जिला खेल एवं युुवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बनाई गई कमेटी की देखरेख में टेस्ट लिया जाएगा। जो खिलाड़ी उस टेस्ट को पास करेगा, वही नर्सरी से खेल का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पहले भी चल रही है तीन खेल नर्सरियां
जिले में दस माह पूर्व भी तीन खेल नर्सरियां खोली गई थीं। इनमें खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पहले दो नर्सरियां चोरकारसा गांव में खोली गई है, जिसमें एक वॉलीबाल और दूसरी कबड्डी की है। वहीं एक खेल नर्सरी बडौता गांव में खोली गई है, जिसमें खिलाड़ी रेसलिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


वर्जन
जिले में खेल नर्सरियों के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। इसका आवेदन पत्र जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। खेल नर्सरियां खुलने से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अच्छा प्रशिक्षण मिलेगा। इससे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा में निखार ला सकेगा और खेल में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
-सत्यदेव मलिक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed