फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sport, state game, win karnal, balyball, students, karnal

पहले दिन रस्साकस्सी में जीती करनाल की बेटियां

Sun, 27 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 27 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
sport, state game, win karnal, balyball, students, karnal
दौड़ में भाग लेतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

करनाल के कर्ण स्टेडियम में तीन दिवसीय 30वीं राज्य स्तरीय प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ मौलिक शिक्षा विभाग पंचकुला की अतिरिक्त डायरेक्टर रीतु चौधरी ने किया। चौधरी ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलते हुए एकता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल में एक टीम की हमेशा हार होती है, इसलिए हारने वाली टीम को उस हार से भी सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के पहले दिन खेलों के कड़े मुकाबले देखने को मिले। रस्साकस्सी प्रतियोगिता में गुरुग्राम को हराकर करनाल की बेटियों ने जीत दर्ज की। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और मेवात की बेटियां जीती। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज बाला गुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 3200 खिलाड़ी भाग ले रहे है। सभी खिलाड़ियों के ठहरने के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों में व्यवस्था की गई है। इसी दौरान टैगोर, राजकीय कन्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड व प्रेम नगर के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर एईओ परमजीत कौर, बीईओ, बीइइओ, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, डीपीई,पीटीआई और अन्य अध्यापकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन


पहले दिन खो-खो प्रतियोगिता के परिणाम
खो-खो की लड़कियों की प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ ने गुरूग्राम को, रेवाड़ी ने पानीपत को, मेवात ने रोहतक को हराया। वहीं लड़कों की प्रतियोगिता अंबाला ने यमुनानगर को, कैथल ने रोहतक को, फतेहाबाद ने गुरुग्राम को, सोनीपत ने महेंद्रगढ़ को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी के परिणाम
कबड्डी की लड़कों की प्रतियोगिता में फतेहाबाद की टीम ने सिरसा को, गुरुग्राम ने नूंह को, जींद ने यमुनानगर को, पंचकुला ने फरीदाबाद को और झज्जर की टीम ने भिवानी को हराया।


रस्साकस्सी प्रतियोगिता के परिणाम
रस्साकस्सी की लड़कों की प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ ने करनाल को, सोनीपत ने कुरुक्षेत्र को, मेवात ने गुरुग्राम को, रोहतक अंबाला को, भिवानी ने पलवल को और जींद ने कैथल को हराया। वहीं लड़कियों की रस्साकस्सी की प्रतियोगिता में करनाल ने गुरुग्राम को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed